पटना । आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड का आईपीओ 22 से 26 मार्च तक है। कंपनी ब्रोकरेज एवं फिनांसियल प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूशन समेत कई वित्तीय सेवाएं पेश करती है। प्राइस बैंड 519-520 रुपये है। न्यूनतम 28 शेयरों के लिए आवेदन करना है। शेयर का फेस वैल्यू 5 रुपये है।
होटल लेमन ट्री : होटल लेमन ट्री का आईपीओ 26 से 28 मार्च तक है। एक रिपोर्ट के अनुसार मीडियम प्राइस में कमरे उपलब्ध कराने वाली यह देश की सबसे बड़ी होटल चैन है। कंपनी के होटल तीन सेगमेंट लेमन ट्री प्रीमियर, लेमन ट्री होटल एवं रेड फाॅक्स में हैं। प्राइस बैंड 54-56 रुपये है। न्यूनतम 265 शेयरों के लिए आवेदन करना है। शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है।