पटना/बिहार कारोबार न्यूज। मिनी रत्न कंपनी राईट्स लिमिटेड का आईपीओ 20 जून से 22 जून,2018 तक है। रेलवे कंसलटेंसी फर्म राईट्स देश में ट्रांसपोर्ट और इंजीनियरिंग क्षेत्र में काम कर रही है। इसके पास 55 देशों के कई प्रोजेक्टस भी हैं।
आईपीओ का इश्यू साइज करीब 460 करोड़ और प्राइस बैंड 180-185 रुपये है। रिटेल निवेशक और कर्मचारियों के लिए प्रति शेयर 6 रुपये की छूट है। मिनिमम 80 शेयरों के लिए आवेदन करना है। शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। 2 जुलाई को शेयर के लिस्टिंग की संभावना है।