मुख्य समाचार

वेल्थ क्रिएशन के लिए अनुशासित होकर करें निवेश : नीलेश शाह

पटना । कोटक म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक नीलेश शाह का कहना है कि वेल्थ क्रिएशन के लिए भी अनुशासन जरूरी है । इक्विटी में लंबी अवधि के लिए नियमित थोड़ा-थोड़ा निवेश करते रहें । यह आपको वित्तीय स्वतंत्रता देने  में  बड़ी भूमिका निभायेगा।  आपके पास जिस दिन पैसा हो, निवेश करने के लिए उससे अच्छा कोई दिन नहीं होता है। होटल पनाश में काॅरपोरेट ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने उक्त बातें कहीं  । 

उन्होंने कहा कि एसआईपी पर कोटक म्यूचुअल फंड का खास ध्यान है। इस समय 10 लाख से अधिक एसआईपी खाते हैं । बिहार में भी नेटवर्क का विस्तार हो रहा है । इसकी परिसंपत्तियों में 73 फीसदी  हिस्सा इक्विटी का है। 

पॉपुलर स्कीम : कोटक स्टैंडर्ड मल्टीकैप फंड  (पहले कोटक सेलेक्ट फोकस फंड) , कोटक इक्विटी अपॉर्च्युनिटीज (पहले कोटक अपॉर्च्युनिटीज)  , कोटक ब्लूचिप फंड ( पहले कोटक 50) , कोटक इमर्जिंग इक्विटी, कोटक इक्विटी आर्बिट्रेज और कोटक क्रेडिट रिस्क फंड ( पहले कोटक अपॉर्च्युनिटीज फंड ) ।  


संबंधित खबरें