नई दिल्ली । वित्त मंत्रालय ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कमी है। नई दरें चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी पहली जुलाई से 30 सितंबर 2019 के लिए हैं। अप्रैल, 2016 से लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में तिमाही आधार पर बदलाव हो रहा है।
सेविंग्स डिपॉजिट्स पर ब्याज 4 फीसदी बरकरार है। पांच साल की वरिष्ठ नागरिक सेविंग्स स्कीम पर अब ब्याज 8.6 प्रतिशत, सुकन्या समृद्धि स्कीम पर 8.4, पीपीएफ एवं एनएससी पर 7.9, किसान विकास पत्र पर 7.6 ब्याज (मैच्युरिटी 113 माह) मिलेगा।
इसी तरह लोकप्रिय स्कीम एमआईएस पर ब्याज 7.6, आरडी पर 7.2, पांच साल के सावधि जमा (टीडी) पर 7.7, एक, दो और तीन साल के टीडी पर ब्याज 6.9 प्रतिशत मिलेगा। आरडी एवं सभी टीडी पर ब्याज तिमाही आधार पर लागू होती है।