मुख्य समाचार

सहारा इंडिया को शिकायत सेल का गठन कर शीघ्र भुगतान का निर्देश

पटना । सहारा इंडिया में निवेशकों की जमा राशि के शीघ्र भुगतान को लेकर डीएम ने सहारा मंडल प्रमुख एमसी गौड़ को निर्देश दिया है। डीएम कुमार रवि ने बैठक में कहा कि जिला स्तर पर शिकायतों का तेजी से निपटारा करें। अगर भुगतान से संबंधित मामला जिला स्तर पर आता है, तो इसे प्रशासन गंभीरता से लेगा। 

डीएम ने सहारा मंडल प्रमुख को अपने कार्यालय में शिकायत सेल गठन का निर्देश दिया है। सहारा के एमसी गौड़ ने बताया कि पटना जिला के अंतर्गत जनवरी 2018 से मई 2019 तक 18 करोड़ 36 लाख 51 हजार 566 रुपये का भुगतान किया गया है। शिकायत मिलते ही शीघ्र भुगतान किया जायेगा। 

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया कि सहारा इंडिया की विभिन्न शाखाओं से संबंधित 3800 मामले आये हैं। जिनमें 2055 मामलों में आदेश पारित हुआ है। आवेदकों को सहारा में जमा राशि का साक्ष्य दिखाना होगा। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारी अरूण कुमार झा, सुभाष नारायण, अनिल कुमार चौधरी समेत सहारा इंडिया एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित थे ।


संबंधित खबरें