मुंबई । सोलर इंजीनियरिंग क्षेत्र में विश्व की अग्रणी कंपनी स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड का आईपीओ 6 अगस्त से शुरू है। ऑफर 8 अगस्त तक है। इश्यू का प्राइस बैंड 775-780 रुपये और न्यूनतम 19 शेयर के लिए आवेदन करना है। इसके लिए आपको 14820 रुपये देने होंगे।
शेयर का फेस वैल्यू एक रुपये है। आईपीओ शेयर का अलाॅटमेंट 14 अगस्त एवं लिस्टिंग 20 अगस्त को होगा। कंपनी ने इश्यू का साइज 3125 करोड़ रुपये रखा है। लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लि. को इश्यू का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
2011 से कार्यरत मुंबई की स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड आज 26 देशों में काम कर रही है। कंपनी सोलर पावर प्रोजेक्ट, प्रोक्योरमेंट एव कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में सेवाएं देती है। पहले इसका नाम रश्मिका एनर्जी प्राइवेट लि. था।
नोट : निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से विमर्श कर लें।