मुख्य समाचार

ईपीएफ अंशधारकों को त्योहार से पहले मिलेगा 8.65 प्रतिशत ब्याज 

नई दिल्ली । कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के छह करोड़ अंशधारकों को त्योहार से पहले जमा राशि पर ब्याज मिल जाएगा। 2018-19 के लिए ब्याज दर 8.65 प्रतिशत तय हुआ है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने इसकी जानकारी दी। 

ईपीएफओ का केंद्रीय न्यासी बोर्ड 2018-19 के लिए 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज के प्रस्ताव को 21 फरवरी को ही मंजूरी दे चुका है। वित्त मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिलने के कारण इसे अभी अधिसूचित नहीं किया गया है। प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास है। मंजूरी के बाद ब्याज का भुगतान हो जायेगा। पिछले तीन साल में ब्याज दर में पहली वृद्धि है।

2017-18 के लिए ब्याज का भुगतान 8.55 प्रतिशत की दर से किया गया है। ईपीएफ के दायरे में 10 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली संस्थाएं आती हैं। ऐसी संस्थाओं को कर्मचारियों के मूल वेतन से 12 फीसदी रकम काटकर पीएफ में डालना होता है। कंपनियों को भी अपनी ओर से 12 फीसदी रकम कर्मियों के खातों में डालना होता है। 
 


संबंधित खबरें