नई दिल्ली । इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) का आईपीओ 30 सितंबर से खुल रहा है। ऑफर 3 अक्टूबर, 2019 तक है। इश्यू का प्राइस बैंड 315-320 रुपये है। आवेदन के लिए न्यूनतम लाॅट 40 शेयर का है। रिटेल निवेशक एवं कर्मचारियों के लिए प्रति शेयर 10 रुपये की छूट है।
आईपीओ शेयर का अलाॅटमेंट 9 अक्टूबर एवं लिस्टिंग 14 अक्टूबर को होगा। इश्यू से 645 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी ने अलंकित एसाइनमेंट, नई दिल्ली को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।
आईआरसीटीसी रेल मंत्रालय के अधीन मिनी रत्न कंपनी है। यह 1999 से कार्य कर रही है। भारतीय रेल के लिए कैटरिंग, ऑनलाइन टिकट, रेल नीर एवं ट्रैवल-टूरिज्म की सेवा देने के लिए आईआरसीटीसी अधिकृत है।
नोट : निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से विमर्श कर लें।