मुख्य समाचार

एसबीआई कार्ड का आईपीओ दो मार्च से, प्राइस बैंड 750-755     

नई दिल्ली। एसबीआई कार्ड का आईपीओ दो मार्च से खुल रहा है। इश्यू पांच मार्च तक है। एसबीआई कार्ड भारतीय स्टेट बैंक की सहायक कंपनी है। इश्यू का प्राइस बैंड 750-755 है। आवेदन के लिए न्यूनतम लाॅट 19 शेयर है और इसके लिए 14345 रुपये निवेश करने होंगे।    

आईपीओ शेयर का अलाॅटमेंट 11 मार्च एवं लिस्टिंग 16 मार्च को होगा। करीब 13,71,49,314 शेयर जारी किये जायेंगे। शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी ने लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है। 

क्रेडिट कार्ड जारी करने में एसबीआई कार्ड का देश में दूसरा स्थान है। पहले नंबर पर एचडीएफसी बैंक है। एसबीआई कार्ड के पास 18 फीसदी मार्केट शेयर है। व्यक्तिगत और काॅरपोरेट लोगों के लिए इसके पास क्रेडिट कार्ड की विस्तृत रेंज है। वर्तमान में एसबीआई कार्ड में एसबीआई की हिस्सेदारी 76 फीसदी और 24 प्रतिशत हिस्सेदारी कार्लाइल ग्रुप के पास है।

नोट : निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से विमर्श कर लें। 
 


संबंधित खबरें