मुख्य समाचार

कैम्स एवं केमकॉन केमिकल का आईपीओ 21 सितंबर से  

नई दिल्ली। कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (कैम्स) और केमकॉन स्पेशियल्टी केमिकल्स का आईपीओ 21 सितंबर से खुल रहा है। इश्यू 23 सितंबर तक है। 

कैम्स : कैम्स देश में म्यूचुअल फंड की सबसे बड़ी रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट है। 2019 के आंकड़ों के अनुसार इसके पास म्यूचुअल फंड का 69 प्रतिशत मार्केट शेयर है। कंपनी का मुख्यालय चेन्नई में है और 1988 से इस क्षेत्र में काम कर रही है।   

इश्यू का प्राइस बैंड 1229-1230 रुपये है। आवेदन के लिए न्यूनतम लाॅट 12 शेयर है और इसके लिए 14760 रुपये निवेश करने होंगे। आईपीओ शेयर का अलाॅटमेंट 28 सितंबर एवं लिस्टिंग एक अक्टूबर को होगा। कैम्स के कर्मियों को प्रति शेयर 122 रुपये की छूट मिलेगी। 

2244.33 करोड़ रुपये के 1,82,46,600 शेयर जारी किये जायेंगे। शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी ने लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।

केमकॉन स्पेशियल्टी केमिकल्स : केमकॉन फार्मा कंपनियों के लिए खास तरह का केमिकल एचएमडीएस और सीएमआईसी बनाती है। साथ ही ऑयल फिल्ड कंपनियों को ब्रोमाइड्स की आपूर्ति भी करती है। बड़ोदरा स्थित कंपनी 1988 से कार्यरत है।

21 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीओ का प्राइस बैंड 338-340 रुपये है। न्यूनतम 44 शेयर के लिए आवेदन करना है। इसके लिए 14960 रुपये निवेश करने होंगे। शेयर का अलाॅटमेंट 28 सितंबर एवं लिस्टिंग एक अक्टूबर को होगा। 

कंपनी 318 करोड़ रुपये के 93,52,940 शेयर जारी करेगी। शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को आईपीओ का रजिस्ट्रार बनाया गया है।

नोट : निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से विमर्श कर लें। 
 


संबंधित खबरें