मुंबई। इंडिगो पेंट्स का आईपीओ 20 जनवरी से खुल रहा है। ऑफर 22 जनवरी तक है। डेकोरेटिव पेंट्स निर्माण में इंडिगो देश की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी है। यह इमलसन, एनामेल, वूड कोटिंग, डिस्टेंपर, प्राइमर, पुट्टी एवं सीमेंट पेंट की पूरी रेंज का निर्माण करती है।
इश्यू का प्राइस बैंड 1488-1490 रुपये है। आवेदन के लिए न्यूनतम लाॅट 10 शेयर है। इसके लिए 14900 रुपये निवेश करने होंगे। आईपीओ शेयर का अलाॅटमेंट 28 जनवरी एवं लिस्टिंग दो फरवरी को होगा। कंपनी के कर्मियों के लिए प्रति शेयर 148 रुपये की छूट है।
शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। आईपीओ का साइज फ्रेश इश्यू में 300 करोड़ एवं ओएफएस में 58.40 लाख शेयर है। 70 हजार शेयर कंपनी कर्मियों के लिए आरक्षित की गई है। कंपनी ने लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।
नोट : निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से विमर्श कर लें।