नई दिल्ली। रेलटेल काॅरपोरेशन ऑफ इंडिया के आईपीओ में निवेश की अंतिम तिथि 18 फरवरी है। 17 फरवरी की शाम तक आईपीओ 6.64 गुणा सब्सक्राइब हो चुका है। 16 फरवरी से जारी आईपीओ का प्राइस बैंड 93-94 रुपये रखा गया है। न्यूनतम 155 शेयर के लिए आवेदन करना है। इसके लिए 14570 रुपये निवेश करने होंगे। आईपीओ शेयर का अलाॅटमेंट 24 फरवरी एवं लिस्टिंग 26 फरवरी को होगा।
रेल मंत्रालय के अधीन रेलटेल एक मिनी रत्न कंपनी है। यह राष्ट्रीय स्तर पर ब्राॅडबैंड एवं मल्टीमीडिया नेटवर्क की सेवा उपलब्ध कराती है। गुरुग्राम और सिकंदराबाद में इसके डाटा सेंटर हैं। शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। 819.24 करोड़ रुपये के 87,153,369 शेयर जारी किए जाएंगे। केफिनटेक प्राइवेट लिमिटेड को आईपीओ का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
नोट : निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से विमर्श कर लें।