मुख्य समाचार

चार मई से एलआईसी का आईपीओ, प्राइस बैंड 902-949 रुपए

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्यारेंस कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आईपीओ रिटेल इनवेस्टर्स के लिए चार मई, 2022 से खुल रहा है। नौ मई को इश्यू बंद हो जाएगा। एलआईसी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 902-949 रुपए रखा है। एलआईसी के बीमा धारकों को प्रति शेयर 60 रुपए एवं रिटेल निवेशकों को 45 रुपए की छूट मिलेगी।  

शेयर की फेस वैल्यू दस रुपए है। रिटेल निवेशक न्यूनतम 15 शेयर एवं अधिकतम 210 शेयर के लिए आवेदन कर सकते हैं। शेयर की लिस्टिंग 17 मई को होगी। एलआईसी का आईपीओ एंकर इनवेस्टर्स के लिए दो मई से ही खुल चुका है। पहले ही दिन एंकर इनवेस्टर्स का कोटा सब्सक्राइब हो गया। एंकर कोटे में 71 फीसदी निवेश म्यूचुअल फंड कंपनियों ने किया है।

केंद्र सरकार की योजना एलआईसी आईपीओ से 21,000 करोड़ रुपए जुटाने की है। आईपीओ के जरिए सरकार एलआईसी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। इश्यू का साइज 22,13,74,920 है। ऑफर का पचास प्रतिशत क्यूआईबी (एंकर इन्वेस्टर्स समेत), 15 प्रतिशत एनआईबी एवं 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए है।  

नोट : निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से विमर्श कर लें।

 


संबंधित खबरें