मुख्य समाचार

फर्जी एनबीएफसी पर नजर रखेगा वेब पोर्टल 

पटना ।  उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सूबे में काम कर रही फर्जी नाॅन  बैंकिंग  फिनांसियल कंपनी (एनबीएफसी) पर अब सरकार की नजर रहेगी। इसके लिए एक वेब पोर्टल तैयार किया गया है, जिसमें कंपनियों की पूरी जानकारी होगी। पोर्टल में एनबीएफसी को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही हर माह रिपोर्ट भी देनी होगी। पोर्टल पर जानकारी नहीं देने वाली कंपनियों पर तत्काल एक लाख रुपए जुर्माना का प्रावधान है। 
उन्होंने बताया कि एनबीएफसी कंपनियों की शिकायतें लगातार आ रही थी। निवेशकों को अधिक रिटर्न का लालच बता कर उनकी कमाई को लूटने की छूट इन कंपनियों को नहीं दी जाएगी। बिहार जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण कानून का सख्ती से पालन होगा। फर्जी कंपनियों की जानकारी के लिए आरबीआई, सेबी, इरडा और स्टाॅक एक्सचेंज की मदद ली जाएगी।     


संबंधित खबरें