मुख्य समाचार

सितंबर में आएगा चार कंपनियों का आईपीओ

नयी दिल्ली/एजेंसी। सितंबर में चार कंपनियां 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटाने के लिए प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ला रही हैं। इनमें सड़क निर्माण तथा रखरखाव करने वाली कंपनी भारत रोड नेटवर्क लिमिटेड, विवाह संबंधी ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी मैट्रीमोनी डॉट कॉम, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजी और निर्माण कंपनी कैपसाइट इंफ्राप्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
इस साल अब तक करीब दो दर्जन कंपनियां सेबी को आईपीओ के प्राथमिक दस्तावेज सौंप चुकी हैं। बीएसई, एवेन्यू सुपरमार्ट्स, हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, एरिस लाइफसाइंसेज और कोचिन शिपयार्ड समेत 17 कंपनियां इस साल अब तक आईपीओ के जरिये 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक पूंजी जुटा चुकी हैं।
आईपीओ के जरिये पूंजी जुटाने की यही रफ्तार रही तो इस साल पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन की संभावना है। पिछले साल 26 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटायी थी। 
 


संबंधित खबरें