पटना। जीवन बीमा क्षेत्र की कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का आईपीओ 20 सितंबर को खुलेगा और 22 सितंबर को बंद होगा। कंपनी की आईपीओ के जरिए 8,400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। आईपीओ का प्राइस बैंड 685-700 रुपये रखा गया है। फेस वेल्यू दस रुपये प्रति शेयर है। आवदेन करने के लिए न्यूनतम लाॅट 21 शेयर का है। बैंक व अन्य कर्मियों के लिए प्रति शेेयर 68 रुपये डिस्काउंट है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के बाद यह दूसरी बीमा कंपनी है, जो शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगी। निजी जीवन बीमा कारोबार में एसबीआई लाइफ की हिस्सेदारी 20 फीसदी है।