मुख्य समाचार

भारत डायनामिक्स, बंधन बैंक के आईपीओ 13 व 15 मार्च से 

पटना । भारत डायनामिक्स लि. का आईपीओ 13 मार्च से 15 मार्च तक है। 1970 से रक्षा क्षेत्र में काम रही केंद्र सरकार की यह मिनी रत्न कंपनी है। आईपीओ का फेस वेल्यू 10 रुपये है। न्यूनतम 35 शेयरों के लिए आवेदन करना है। प्राइस बैंड 413 से 428 रुपये है।  
  
बंधन बैंक का आईपीओ 15 मार्च से 19 मार्च तक है। 2014 से कार्यरत निजी क्षेत्र का यह बैंक माइक्रो बैंकिंग एवं सामान्य बैंकिंग सेवाओं पर केंद्रित है। मुख्यालय कोलकाता में है। आईपीओ का फेस वेल्यू 10 रुपये है। न्यूनतम 40 शेयरों का लाॅट है। प्राइस बैंड 370 से 375 रुपये है।

हिंदुस्तान एरोनाॅटिक्स लि. का आईपीओ 16 मार्च से 20 मार्च तक है। 1963 से रक्षा क्षेत्र में काम रही केंद्र सरकार की यह नवरत्न कंपनी है। आईपीओ का फेस वेल्यू 10 रुपये है। न्यूनतम 12 शेयरों के लिए आवेदन करना है। प्राइस बैंड 1215 से 1240 रुपये है।  
     


संबंधित खबरें