मुख्य समाचार

इरकाॅन का आईपीओ 17 सितंबर से, प्राइस बैंड 470-475

मुंबई । इरकाॅन इंटरनेशनल लि. का आईपीओ 17 सितंबर से 19 सितंबर, 2018 तक है। प्राइस बैंड 470-475 रुपये है। 30 शेयर का लाॅट है यानी आप न्यूनतम 14250 रुपये के साथ आवेदन कर सकते हैं। 28 सितंबर को शेयर के लिस्टिंग की संभावना है। 

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इरकाॅन इंटरनेशनल लि. इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र में है। कंपनी की रेलवे, हाईवे, ब्रिज, फ्लाईओवर, टनल, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस हैंगर व रनवे निर्माण समेत कई कार्यों में विशेषज्ञता है। देश के अलावा विदेशों में भी इरकाॅन के पास कई प्रोजेक्ट हैं। 
 


संबंधित खबरें