मुख्य समाचार

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फिनांस के एनसीडी पर पाएं 9.70 % तक ब्याज

पटना । श्रीराम ट्रांसपोर्ट फिनांस कंपनी ट्रेंच 2 (एसटीएफसी) का नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर, 2018 तक है। अलाॅटमेंट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर है। निवेश के लिए डीमैट अकाउंट होना अनिवार्य है।  

निवेश राशि व अवधि : एक एनसीडी का फेस वैल्यू 1000 रुपये है। न्यूनतम 10 एनसीडी के लिए आवेदन करना है। निवेश की अवधि 3, 5 और 10 साल है। आप सुविधानुसार विकल्प को चुन सकते हैं।  

ब्याज दर : एनसीडी के विभिन्न सीरिज में निवेश के जरिए आप 9.12 से 9.70 फीसदी सालाना ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। एनुअल आॅप्शन में तीन साल के निवेश पर 9.40, पांच साल पर 9.50 और 10 साल पर 9.70 प्रतिशत ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। 

मंथली ब्याज के लिए पांच और दस साल का विकल्प है। पांच साल पर 9.12 और दस साल पर 9.30 ब्याज मिलेगा। 

रेटिंग : रेटिंग एजेंसी क्रिसिल और इंडिया रेटिंग ने ’एए प्लस ‘ की रेटिंग दी है। 

क्या है एनसीडी : जिस तरह सरकार बांड जारी करती है, उसी तरह कंपनियां समय-समय पर एनसीडी जारी करती हैं। एनसीडी यानी नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर को शेयर या इक्विटी में कनवर्ट नहीं किया जा सकता है।   
 


संबंधित खबरें