मुख्य समाचार

भारतीय शेयर बाजार में ग्रोथ की अपार संभावना : नारनोलिया  

पटना । इक्विटी ने भारत ही नहीं बल्कि विश्व में एफडी, प्राॅपर्टी, गोल्ड की तुलना में सर्वाधिक रिटर्न दिया है । हालांकि भारत के रिटेल इनवेस्टर इसका फायदा लेने में विफल रहे । कई ने तो बड़ा नुकसान भी किया है । आने वाले वर्षों में भारतीय शेयर बाजार में असीम ग्रोथ की संभावना है । यह कहना है नारनोलिया सिक्यूरिटिज के सीएमडी कृष्णा नंद नारनोलिया का । वे पटना में शेयर बाजार से क्या उम्मीद करें  पर एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। 

कोटक एसेट मैनेजमेंट के एमडी  नीलेश शाह ने बताया कि फाइनेंशियल फ्रीडम पाने का सबसे आसान तरीका सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) है । अगर पैसा है, तो निवेश का कोई सही मुहूर्त नहीं होता है। एसआईपी, लंबे समय के लिए निवेश और सही एसेट एलोकेशन ही सफलता के मूल मंत्र हैं । 

नारनोलिया के सेमिनार आयोजन का उददेश्य निवेशकों को निवेश के प्रति जागरूक करना है। साथ ही शेयर बाजार के अलावा निवेश से संबंधित फैली भ्रांतियों को दूर कर उन्हे इंडिया ग्रोथ स्टोरी का अधिक से अधिक फायदा पहुंचाना भी है । सीएमडी कृष्णा नंद ने नारनोलिया के 16 देशों के 200 वर्षोें के आकड़ों पर किये गहन रिसर्च को बताया । 


संबंधित खबरें