मुख्य समाचार

पीपीएफ व एनएससी पर 8, एमआईएस पर 7.7 फीसदी ब्याज

नई दिल्ली । लघु बचत योजनाओं की ब्याज दर में लंबे समय के बाद वृद्धि से निवेशकों को राहत मिली है । वित्त मंत्रालय ने एक अक्टूबर, 2018 से बचत योजनाओं पर 0.4 फीसदी तक का इजाफा किया है । अप्रैल, 2016 से बचत योजनाओं की ब्याज दरों में तिमाही आधार पर बदलाव हो रहा है। 

सेविंग्स डिपॉजिट्स पर ब्याज 4 फीसदी है।  पांच साल की वरिष्ठ नागरिक सेविंग्स स्कीम पर ब्याज 8.7, सुकन्या समृद्धि स्कीम पर 8.5 , पीपीएफ व एनएससी पर 8 फीसदी, किसान विकास पत्र पर 7.7 ब्याज (मैच्युरिटी 112 माह) मिलेगा। 

इसी तरह लोकप्रिय स्कीम एमआईएस पर ब्याज 7.3 से बढ़कर 7.7, आरडी पर 7.3, पांच साल के टीडी पर ब्याज 7.8, तीन साल पर 7.2, दो साल पर 7 एवं एक साल पर 6.9 फीसदी ब्याज मिलेगा।     
 


संबंधित खबरें