मुख्य समाचार

रेल विकास निगम लिमिटेड का आईपीओ 29 मार्च से , प्राइस बैंड 17-19 रुपये

नई दिल्ली । रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) का आईपीओ 29 मार्च से खुल रहा है। 3 अप्रैल तक जारी इश्यू का प्राइस बैंड 17-19 रुपये है। न्यूनतम 780 शेयर के लिए आवेदन करना है। इसके लिए आपको 14,430 रुपये देने होंगे। 

शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। आईपीओ शेयर का अलाॅटमेंट 8 अप्रैल एवं लिस्टिंग 11 अप्रैल को होगा। इश्यू का साइज 481.57 करोड़ रुपये है। 

2003 में बनी रेल विकास निगम लिमिटेड रेल मंत्रालय के अधीन मिनी रत्न कंपनी है। आरवीएनएल रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं पुल निर्माण, विद्युतीकरण, वर्कशाॅप, मेट्रो प्रोजेक्ट व नये रेल लाईन के काम में सक्रिय है।          
 


संबंधित खबरें