नई दिल्ली । बिजली उत्पाद बनाने वाली कंपनी पाॅलीकैब (polycab) का आईपीओ 5 से 9 अप्रैल तक है। इश्यू का प्राइस बैंड 533-538 रुपये है। आवेदन के लिए न्यूनतम लाॅट 27 शेयर का है। इसके लिए 14526 रुपये देने होंगे। पाॅलीकैब कर्मियों को प्रति शेयर 53 रुपये की छूट मिल रही है।
शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। आईपीओ शेयर का अलाॅटमेंट 12 अप्रैल एवं लिस्टिंग 18 अप्रैल को होगा। इश्यू का साइज 400 करोड़ रुपये है। पाॅलीकैब इंडिया लि. फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिल गूड्स, वायर एवं केबल का निर्माण करती है। क्रिसिल रिसर्च के अनुसार वायर एवं केबल निर्माण में यह देश की अग्रणी कंपनी है।