मुंबई/29.07.19। ग्लोबल डिजिटल मार्केटिंग कंपनी एफल इंडिया का आईपीओ 29 जुलाई से खुल गया है। ऑफर 31 जुलाई तक है। इश्यू का प्राइस बैंड 740-745 रुपये है। आवेदन के लिए न्यूनतम लाॅट 20 शेयर का है। इसके लिए 14900 रुपये देने होंगे।
शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। आईपीओ शेयर का अलाॅटमेंट 5 अगस्त एवं लिस्टिंग 8 अगस्त को होगा। इश्यू का साइज 459 करोड़ रुपये है। कंपनी ने कार्वी कंप्यूटर शेयर प्राइवेट लि. को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।
एफल इंडिया 2005 से कार्य कर रही है। कंपनी मोबाइल विज्ञापन के क्षेत्र में है। यह उपभोक्ता और ई काॅमर्स कंपनियों को मार्केटिंग के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है। कंपनी का उद्देश्य डिजिटल विज्ञापन में धोखाधड़ी को रोकना एवं ग्राहकों को बेहतर रिटर्न उपलब्ध कराना है।
नोट : निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से विमर्श कर लें।