मुख्य समाचार

लघु वित्त बैंक में बदल जायेगा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक 

नई दिल्ली। डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) को लघु वित्त बैंक (एसएफबी) में बदलने का निर्णय लिया है। इससे ग्राहकों को छोटा लोन मिल सकेगा। विभाग ने बैंक के लिए 100 दिनों में एक करोड़ खाता खोलने का लक्ष्य रखा है। 

श्रीनगर में संपन्न हुए डाक सर्किल प्रमुखों के सालाना सम्मेलन (29-31 जुलाई) में यह निर्णय लिया गया। इसके अनुसार भारतीय डाक भुगतान बैंक को लघु बैंक का रूप दिया जायेगा। यह बैंक व्यक्ति, सूक्ष्म एवं लघु इकाइयों को उनके पास जा कर कर्ज उपलब्ध कराएगा।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिये देश के कोने-कोने तक बैंकिंग सेवाओं को पहुंचाने के लिए पोस्ट ऑफिस को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री ने एक सितंबर 2018 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया था। 

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक संचार मंत्रालय के अधीन है। इसका 100 प्रतिशत स्वामित्व भारत सरकार के पास है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर इसकी दो शाखाएं रांची और रायपुर में जनवरी 2017 में शुरू की गई थी। 
 


संबंधित खबरें