मुख्य समाचार

बचत को लेकर महिलाएं अधिक सतर्क, एफडी-पीपीएफ उनकी पसंद

नई दिल्ली/एजेंसी । बचत को लेकर पुरुषों के मुकाबले महिलाएं कुछ ज्यादा ही सतर्क होती हैं। एक सर्वे के अनुसार करीब 58 प्रतिशत महिलाएं अपना पैसा एफडी (मियादी जमा) या पीपीएफ (लोक भविष्य निधि) में जमा करना चाहती हैं या उसे बचत खाते में पड़े रहना देना चाहती हैं।

ऑनलाइन वित्तीय सेवा प्रदाता स्क्रिप बाॅक्स के सर्वे के अनुसार इस सर्वे में शामिल छह प्रतिशत प्रतिभागियों की राय में सोना खरीदना अच्छा होता है। इसके विपरीत 15 प्रतिशत लोग अपनी बची आय म्यूचुअल फंड में निवेश करने को बेहतर मानते हैं। सर्वे में 400 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इनमें 54 प्रतिशत 80 और 90 के दशक में जन्म लेने वाली महिलाएं हैं।

महिलाओं के लिए आकस्मिक स्थिति में धन जमा करना प्राथमिकता होती है। करीब 36 प्रतिशत महिलाओं ने आकस्मिक जोखिमों से बचाव के लिए बचत को प्रमुखता दी। इसके अलावा बच्चों की शिक्षा के लिए पैसा अलग रखना और सेवानिवृत्ति कोष बनाना भी उनके लिए महत्वपूर्ण है।

स्क्रिपबॉक्स के सीईओ अशोक कुमार ने कहा कि बचत और निवेश एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और उसे समान माना जाता है। हालांकि दोनों में बड़ा अंतर है। बचत के तहत धन को आपात स्थिति के लिये रखा जाता है जबकि निवेश अनुशासित तरीके से संपत्ति सृजित करने का जरिया है।
 


संबंधित खबरें