मुंबई। उज्जीवन स्माॅल फाइनेंस बैंक का आईपीओ 2 दिसंबर, 2019 से खुल रहा है। ऑफर 4 दिसंबर तक है। इश्यू का प्राइस बैंड 36-37 रुपये है। आवेदन के लिए न्यूनतम लाॅट 400 शेयर है। इसके लिए आपको 14800 रुपये निवेश करने होंगे।
आईपीओ शेयर का अलाॅटमेंट 11 दिसंबर एवं लिस्टिंग 12 दिसंबर को होगा। इश्यू से 750 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी ने कार्वी कंप्यूटर शेयर, हैदराबाद को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।
उज्जीवन स्माॅल फाइनेंस बैंक को एनबीएफसी कंपनी उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विस प्रमोट कर रही है। 2017 में शामिल उज्जीवन स्माॅल फाइनेंस बैंक का लक्ष्य देश के वित्तीय समावेशन के लिए काम करना है। बैंक का मुख्यालय बेंगलुरु में और 24 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में इसकी शाखाएं हैं।
नोट : निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से विमर्श कर लें।