मुख्य समाचार

प्रिंस पाइप्स का आईपीओ खुला, ऑफर 20 दिसंबर तक

मुंबई । प्रिंस पाइप्स का आईपीओ 18 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2019 तक है। इश्यू का प्राइस बैंड 177-178 रुपये है। आवेदन के लिए न्यूनतम लाॅट 84 शेयर है। इसके लिए 14952 रुपये निवेश करने होंगे। 

आईपीओ शेयर का अलाॅटमेंट 26 दिसंबर एवं लिस्टिंग 31 दिसंबर को होगा। इश्यू से 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी ने लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है। 

कंपनी पॉलीमर पाइप एवं फिटिंग निर्माण क्षेत्र से जुड़ी है। प्रिंस पाइप्स एवं ट्रूबोर ब्रांड नाम से कंपनी कारोबार करती है। प्रिंस पाइप्स का मुख्यालय मुंबई में है और देश के नाॅर्थ, साउथ और पश्चिमी हिस्से में मजबूत पकड़ है। बिहार के हाजीपुर में कांट्रैक्ट उत्पादन यूनिट के अलावा उत्तराखंड, दादर एवं नगर हवेली, महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु में इसकी अपनी यूनिट है। इसके देश में 843 वितरक हैं।      
 


संबंधित खबरें