मुख्य समाचार

पीएलआई प्रीमियम 30 जून तक जमा करने की सुविधा

नई दिल्ली। पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) के धारक मार्च-मई माह का प्रीमियम अब 30 जून, 2020 तक जमा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कोई विलंब शुल्क नहीं देना होगा। इसका लाभ ग्रामीण पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (आरपीएलआई) के धारकों को भी मिलेगा। 

डाक विभाग के पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस निदेशालय ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लाॅकडाउन को देखते हुए प्रीमियम जमा करने की अवधि बढ़ायी गई है। निदेशालय ने कहा है कि पोर्टल पर रजिस्टर्ड पाॅलिसी होल्डर ऑनलाइन भी प्रीमियम जमा कर सकते हैं।

डाक जीवन बीमा (पीएलआई) की सुविधा सरकारी और अर्ध सरकारी कर्मचारियों को उपलब्ध है। ग्रामीण डाक जीवन बीमा का मकसद ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग, कमजोर वर्ग और महिला कामगारों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराना है।
 


संबंधित खबरें