मुख्य समाचार

लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बड़ी कटौती  

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर में 0.7 से 1.4 प्रतिशत की बड़ी कटौती की है। नई दरें वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही यानी एक अप्रैल से 30 जून 2020 के लिए है। अप्रैल, 2016 से लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में तिमाही आधार पर बदलाव हो रहा है।

सेविंग्स डिपॉजिट्स पर ब्याज 4 फीसदी बरकरार है। सुकन्या समृद्धि स्कीम पर ब्याज अब 7.6 प्रतिशत मिलेगा। पहले इस पर 8.4 प्रतिशत ब्याज था। 

इसी तरह पांच साल की वरिष्ठ नागरिक सेविंग्स स्कीम पर ब्याज 7.4 प्रतिशत (पहले 8.6), पीपीएफ पर 7.1 (पहले 7.9), एनएससी पर 6.8 (पहले 7.9) एवं किसान विकास पत्र पर 6.9 प्रतिशत ब्याज के साथ मैच्युरिटी 124 माह में मिलेगा। पहले मैच्युरिटी 113 माह में था। 

एमआईएस : लोकप्रिय मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) पर ब्याज में एक प्रतिशत की कमी की गई है। अब इस स्कीम पर ब्याज 6.6 प्रतिशत मिलेगा।

आरडी स्कीम : पांच साल के लिए हर माह जमा की जाने वाली आरडी स्कीम पर अब ब्याज मात्र 5.8 प्रतिशत मिलेगा। इस योजना पर मंत्रालय ने 1.4 फीसदी की कटौती की है। 

टाइम डिपोजिट : सावधि जमाओं पर ब्याज में 1 से 1.4 प्रतिशत की कटौती हुई है। पांच साल के सावधि जमा (टीडी) पर अब 6.7 एवं एक, दो और तीन साल के टीडी पर ब्याज 5.5 प्रतिशत मिलेगा। 

नोट - आरडी एवं सभी टीडी पर ब्याज तिमाही आधार पर लागू होती है।


संबंधित खबरें