मुख्य समाचार

यूटीआई एएमसी व मजगांव डाॅक शिपबिल्डर्स का आईपीओ 29 सितंबर से  

मुंबई। यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एएमसी) और मजगांव डाॅक शिपबिल्डर्स का आईपीओ 29 सितंबर से खुल रहा है। ऑफर एक अक्टूबर तक है। 

यूटीआई एएमसी : यूटीआई एएमसी देश में म्यूचुअल फंड की पहली कंपनी है। वर्तमान में एयूएम के अनुसार यह देश की सबसे बड़ी एएमसी है। कंपनी 150 से अधिक म्यूचुअल फंड स्कीम का संचालन करती है। 

इश्यू का प्राइस बैंड 552-554 रुपये है। आवेदन के लिए न्यूनतम लाॅट 27 शेयर है और इसके लिए 14958 रुपये निवेश करने होंगे। आईपीओ शेयर का अलाॅटमेंट 7 अक्टूबर एवं लिस्टिंग 12 अक्टूबर को होगा। 2159.88 करोड़ रुपये के 3,89,87,081 शेयर जारी किये जायेंगे। शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी ने केफिनटेक प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।

मजगांव डाॅक शिपबिल्डर्स : मजगांव डाॅक शिपबिल्डर्स रक्षा क्षेत्र में शिपयार्ड की सबसे बड़ी कंपनी है। विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधा के साथ सार्वजनिक क्षेत्र की यह कंपनी रक्षा मंत्रालय के अधीन है। मजगांव डाॅक देश के वेस्ट कोस्ट (मुंबई) में है।

29 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीओ का प्राइस बैंड 135-145 रुपये है। न्यूनतम 103 शेयर के लिए आवेदन करना है। इसके लिए 14935 रुपये निवेश करने होंगे।

शेयर का अलाॅटमेंट सात अक्टूबर एवं लिस्टिंग 12 अक्टूबर को होगा। कंपनी 443.69 करोड़ रुपये के 3,05,99,017 शेयर जारी करेगी। शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। अलंकित लिमिटेड को आईपीओ का रजिस्ट्रार बनाया गया है।

नोट : निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से विमर्श कर लें। 
 


संबंधित खबरें