नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र की मिनी रत्न कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस काॅरपोरेशन (आईआरएफसी) ने आईपीओ जारी करने का निर्णय लिया है। ऑफर 18 जनवरी से 20 जनवरी तक है। आईआरएफसी रेल मंत्रालय के अधीन आरबीआई से इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी के तहत निबंधित है।
आईपीओ का प्राइस बैंड 25-26 रुपये है। न्यूनतम 575 शेयर के लिए आवेदन करना है। इसके लिए 14950 रुपये निवेश करने होंगे। आईपीओ शेयर का अलाॅटमेंट 25 जनवरी एवं लिस्टिंग 29 जनवरी को होगा।
शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये है। 4633.38 करोड़ रुपये के 1,78,20,69,000 शेयर जारी किए जाएंगे। केफिनटेक प्राइवेट लिमिटेड को आईपीओ का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
नोट : निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से विमर्श कर लें।