मुख्य समाचार

कारोबारी अपने कर्मियों को दें पीएम जीवन ज्योति बीमा का कवच 

पटना। कोविड संकट को देखते हुए निजी व्यवसाय एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान के संचालकों को अपने सभी कर्मियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ जरूर देना चाहिए। इससे किसी अनहोनी की स्थिति में मुख्यमंत्री सहायता कोष से मिलने वाली चार लाख के अतिरिक्त उनके परिजनों को दो लाख की और बीमा राशि मिल सकेगी। 18 से 50 आयु के लोग इस योजना में शामिल हो सकते हैं। उन्हें 55 वर्ष की आयु तक बीमा कवर मिलेगा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद सुशील कुमार मोदी ने आम लोगों से भी अपील की है कि पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ अवश्य लें। यह दुनिया की सबसे सस्ती जीवन बीमा योजना है। इसके लिए मात्र 333 रुपए सालाना प्रीमियम है। 

उन्होंने बताया कि पूरे देश में 10 करोड़ 27 लाख लोग जबकि 31 दिसंबर, 2020 तक बिहार के 72 लाख 74 हजार लोग इस योजना से जुड़े हुए हैं। बिहार के 8,102 लोगों के परिजनों को क्लेम की दो-दो लाख की राशि दी जा चुकी है। बिहार में जीवन ज्योति बीमा योजना में 45 लाख 80 हजार जीविका दीदी शामिल हैं। राज्य के वाणिज्यिक बैंकों ने अबतक 22 लाख से ज्यादा लोगों को बीमा कवर दिया है। 
 


संबंधित खबरें