नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने कहा कि उसकी सभी सेवाएं स्थिर हैं और ठीक तरह से काम कर रही हैं। आधार से ईपीएफओ और पैन को आपस में जोड़ने की सुविधा में कोई रुकावट नहीं आई है।
यूआईडीएआई ने कहा कि पिछले सप्ताह सिस्टम में एक आवश्यक सुरक्षा प्रणाली अपडेट की जा रही थी। इस कारण कुछ केंद्रों पर केवल नामांकन और मोबाइल अपडेट सेवा सुविधा में कुछ रुकावट की सूचना मिली थी, लेकिन अब यह सेवा ठीक तरह से काम कर रही है। 20 अगस्त, 2021 से अपडेट प्रक्रिया शुरू की गई थी। पिछले नौ दिनों में 51 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को नामांकित किया गया है।