मुख्य समाचार

सेबी के विरोध में सहारा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

पटना। सेबी की कार्यशैली के विरोध में सहारा कार्यकर्ता एवं निवेशकों ने गर्दनीबाग में धरना दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सहारा-सेबी विवाद के कारण लाखों कार्यकर्ता बेरोजगार हो गए हैं। इस कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कार्यकर्ताओं ने सेबी से मांग की है कि वह सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दे कि अब सेबी के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने वाले निवेशक नहीं हैं। इससे हो सकता है कि कोर्ट सहारा समूह से एम्बार्गाे हटा ले और एकाउंट में जमा लगभग 24000 करोड़ की धनराशि सहारा को वापस मिल जाए। इससे निवेशकों को नियमित भुगतान करने में सुविधा होगी।

सहारा-सेबी विवाद की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने आठ साल पहले पूरे सहारा समूह पर एम्बार्गाे लगा दिया है। इस कारण सहारा-सेबी एकाउंट में ब्याज सहित लगभग 24,000 करोड़ राशि फंसी हुई है। इससे समूह में भुगतान का संकट आ गया है। वैसे निवेशक जिनका भुगतान किसी वजह से रूका हुआ है। वे नया व्यवसाय नहीं देते हैं। इस वजह से कार्यकर्ताओं की आय लगभग नगण्य हो गई है।

 


संबंधित खबरें