मुख्य समाचार

यूटीआई पंचायत स्तर पर लोगों को निवेश के लिए करेगा जागरूक

पटना। यूटीआई म्यूचुअल फंड पंचायत स्तर पर लोगों को शिक्षित करने के लिए तैयार है। लोगों की बचत राशि मानक स्कीम में निवेश हो। इसके लिए यूटीआई लोगों को जागरूक करेगा। यूटीआई म्यूचुअल फंड के सीईओ इम्तियाज उर रहमान ने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी।

सीईओ ने कहा कि बिहारवासियों को भ्रामक स्कीम में निवेश से बचाने के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम चलाने की जरूरत है। उन्होंने आधुनिक डाटा सेंटर खोलने के लिए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि बचत की आदत डालने और सुनियोजित निवेश के लिए जागरूकता जरूरी है। बिहार के ग्लोबल ब्रांडिंग के लिए प्रयास किए जाएंगे। डाटा सेंटर खोलने के लिए इंफोसिस और आईबीएम से बात की जाएगी।


संबंधित खबरें