भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एजेंट्स और कर्मियों के लिए वित्त मंत्रालय ने कई कल्याणकारी लाभों की मंजूरी दी है। ग्रेच्युटी की सीमा तीन लाख रुपये से बढ़कर पांच लाख रुपये हो गई है।
वित्त मंत्रालय का कहना है कि इन कल्याणकारी उपायों से देश के 13 लाख से अधिक एजेंट और एक लाख से अधिक नियमित कर्मियों को फायदा होगा। फिर से नियुक्त किए गए एजेंट को रिन्यूवल कमीशन की सुविधा दी गई है। वर्तमान में एलआईसी एजेंट पुरानी एजेंसी के अंतर्गत किसी भी बिजनेस पर कमीशन के लिए पात्र नहीं हैं।
एजेंट के लिए टर्म इंश्योरेंस कवर की वर्तमान सीमा बढ़ाकर 25,000-1,50,000 रुपये हो गई है। एलआईसी कर्मियों के परिवार पर पेंशन की एक समान दर तीस प्रतिशत लागू होगी।